इस ब्लॉग के बारे में


यह मेरी इस ब्लॉग पे पहली पोस्ट है और आज मैं कंप्यूटर के बारे में कुछ नही लिख रहा, वैसे यह ब्लॉग कंप्यूटर में पढाई करने वालों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो यही मेरी कोशिश होगी| मैं अपनी पहली पोस्ट में सिर्फ अपने इस ब्लॉग के बारे में कुछ बताना चाहूँगा और वो यह कि इस ब्लॉग पे कंप्यूटर से सम्बंधित सारे विषयों जैसे C, C++, java, UNIX, HTML, XML, आदि में जानकारीयां हिंदी में तो दी जाएँगी परन्तु हम सभी जानते हैं कि कंप्यूटर विज्ञानं कि पढाई हिंदी में करना संभव नही है| संभव नही है कहने का तात्पर्य है, इससे सम्बंधित सभी सब्दों को हिंदी में नही समझाया जा सकता हम सब्दों के हिंदी रूपांतरण तो कर सकते हैं परन्तु वह सभी के समझ में आये यह जरुरी नही|
मैंने इस विषय पे अपने दोस्तों सहित बहुत से लोगों से बात कि, जिनकी अंग्रेजी अच्छी है उनका मानना है कि कंप्यूटर विज्ञान को हिंदी में नही पढ़ा या समझा जा सकता और वहीँ जिनकी अंग्रेजी उतनी अच्छी नही उनका कहना है कि उन्हें बहुत से शब्दों को समझने में परेशानी होती है और इस कारण उन्हें बहुत सी कठिनाईओं का सामना करना पड़ रहा है| तभी मैंने सोचा मैं कंप्यूटर विज्ञानं के बारे में हिंदी में लिखूंगा जिससे कम – से – कम उनकी कुछ सहायता तो हो सकेगी जिन्हें अंग्रेजी में थोड़ी – बहुत परेशानी होती है|
यदि आप इस ब्लॉग पे भाषा ढूंढेंगे तो शायद वह आपको न मिल सके परन्तु कंप्यूटर से सम्बंधित जानकरियां देने कि कोशिश मैं करूँगा| भाषा के फेरे में आकार मैं फिर से उनके लिए उपयोगहीन दस्तावेज का निर्माण नही करना चाहता, मेरी कोशिश सिर्फ इतनी है कि उन्हें उनकी भाषा सुधरने तक सबकुछ दे सकूँ जो भाषाज्ञान के आभाव के कारण उनके लिए हाशिल करना कठिन हो गया है|
आशा है आप सभी मेरा साथ देंगे और मेरी गलतिओं पे प्रकाश डालकर मेरी सहायता करेंगे .......!!

0 comments: